स्वतंत्रता दिवस 2026🧡🤍💚
कुसुम गोयल डॉ. संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, राज नगर, गाजियाबाद में 15 अगस्त 2026 को 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ घोष संचलन द्वारा अधिकारियों के आगमन से हुआ, तत्पश्चात NCC की केडेट्स बहिनों द्वारा परेड की गई । ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के साथ मुख्य अतिथि श्री विशोक कुमार जी (प्रदेश निरीक्षक) विद्या भारती मुख्य वक्ता के द्वारा किया गया साथ में विशिष्ट अतिथि श्रीमान प्रवीण चौधरी जी डिप्टी मेयर गाज़ियाबाद नगर निगम तथा सी. ए. श्रीमान अनिल अग्रवाल जी अपनी सहधर्मणी श्रीमती बबिता अग्रवाल जी के साथ रहे ।
विद्यालय प्रबंध समिति से प्रबंधक समिति से अध्यक्ष श्रीमान नीरज सिंघल जी, उपाध्यक्ष श्रीमान योगेन्द्र कुमार जी, प्रबंधक श्रीमान पंकज मित्तल जी उप प्रबंधक सी ए श्रीमान सचिन गुप्ता जी एवं समिति सदस्य में श्रीमती दीप्ति मित्तल जी, श्री सुधीर मोहन मित्तल जी, श्री योगेश कुमार गोयल जी, श्रीमान नीरज मित्तल जी तथा पूर्व छात्र परिषद की ओर से श्री एकलव्य वैसला, श्री मोहित नागर, अधिवक्ता, श्री विकास भदौरिया जी अधिवक्ता एवं अन्य पूर्व छात्र की गरिमामयी की उपस्तिथि रहीं । सर्वप्रथम आये सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती वंदना से हुई। उसके उपरांत विद्यालय के भैया बहनों द्वारा सुंदर-सुंदर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम में आये अतिथियों का परिचय श्रीमान पंकज कुमार शर्मा जी (प्रधानाचार्य) द्वारा कराया गया । तदोपरांत श्रीमान पंकज कुमार जी चीफ जनरल मैनेजर NTPC (सेवानिवृत्त) द्वारा आर्थिक रूप के कमजोर छात्रों को चार साइकिल भेंट की गई । पूर्व छात्र द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार एवं अनेको अभिभावक सम्मिलित रहे । NCC कार्यक्रम में ANO श्रीमती राखी चौधरी जी (पी जी टी शारीरिक) का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का संचालन श्री राहुल वर्मा जी (पीजीटी एकाउंट्स) द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान जन गन मन के साथ हुआ ।